पीएम श्री कंपोस्ट विद्यालय उमरहां में आयोजित जिला स्तरीय निपुण महोत्सव में प्रतिभागी बच्चे व शि
पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय उमरहां में बुधवार को जिला स्तरीय निपुण महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्रवक्ता, डायट वाराणसी अशोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को कक्षा अनुरूप बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक दक्षता प्रदान करना है। इसके लिए शिक्षक, अभिभावक और समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निपुण महोत्सव बच्चों की उपलब्धियों का उत्सव होने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम भी है। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, योग एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। महोत्सव में पिछले 10 साल के निपुण विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया जाना रहा।