काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)
- फोटो : अमर उजाला
काशी हिंदू विश्विद्यालय (बीएचयू) के जियोलॉजी विभाग के नौ छात्र बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। इसमें अधिकांश शोधार्थी हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. अरुण देव सिंह ने सभी को बधाई दी। चयनित विद्यार्थियों में रवि शंकर, प्रियंका चोपड़ा, अंकित कुमार, आशीष कुमार सिंह, ऋषभ शर्मा, अनुपूर्णा वर्मा, अंकुर आशुतोष, अर्जुन राम और कुमार गौरव सहायक आचार्य बने हैं।