फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निमिया के डार मईया झूलेली झूलनवा...देवी गीत पर झूमे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीखड़। शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर अदलपुरा में आयोजित शीतला महोत्सव में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु कलाकारों की भक्ति-मय प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमते रहे। महोत्सव में वाराणसी से दूरदर्शन-रेडियो की प्रसिद्ध लोक गायिका रंजना राय ने सर्वप्रथम बड़ी शीतला माता के दरबार में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद जगमग रोशनी से सजे मंच पर पहुंचकर उन्होंने मां शीतला का जयकारा लगाते हुए अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। रंजना राय ने देवी गीत और पचरा जैसे लोकप्रिय लोकगीत निमिया के डार मईया झूलेली झूलनवा हो कि झूमि-झूमि ना, खोलूं ना मोरी शीतला मईया झांझरी और जगदंबे भवानी आई मोरे अंगना गाकर पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। इस दौरान कलाकार रविंद्र सिंह ज्योति, गीतांजलि मौर्या और काजल सहित अन्य कलाकारों ने भी भजन और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें