फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikay Chunav: सपा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश ने भाजपा को बताया मायावी पार्टी, कार्यकर्ताओं को दिया ये मंत्र

Sat, 29 Apr 2023 09:58 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चुनाव प्रभारी ने शुक्रवार को रामकटोरा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक करके चुनावी रणनीति बनाई है। साथ ही अलग-अलग नेताओं को वार्डवार चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
ओम प्रकाश सिंह।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा की चुनावी लड़ाई भाजपा जैसी मायावी पार्टी से है। 28 वर्षों से नगर निगम में भाजपा का मेयर है, फिर भी वाराणसी का पूर्ण विकास नहीं हुआ है। अब जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी। कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। भाजपा की हकीकत बताएं। यह कहना सपा के पूर्व मंत्री व चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश सिंह का।

चुनाव प्रभारी ने शुक्रवार को रामकटोरा स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय में बैठक करके चुनावी रणनीति बनाई है। साथ ही अलग-अलग नेताओं को वार्डवार चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि भाजपा हर पांच वर्ष पर मेयर का प्रत्याशी बदल देती है। पहले मेट्रो चलाने की बात कही गई, लेकिन अब रोपवे पर आ गए। महंगाई से जनता परेशान है। काशी की जनता सपा की ओर आशा भरी नजरों से देख रही है। इस मौके पर महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह, रामकिशुन यादव, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, महानगर अध्यक्ष दिलीप डे दादा, एमएलसी आशुतोष सिन्हा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें