बागबान संस्था के नए पदाधिकारियों पद भार देती निवर्तमान पदाधिकारी। संवाद
सिंधी महिला समाज की प्रमुख संस्था बागबान संस्था के दूसरे दायित्व ग्रहण समारोह का शुभारंभ शुक्रवार को सिगरा स्थित एक होटल में हुआ। अध्यक्ष निधि लालवानी की टीम को संस्था के संरक्षक हर्षा केशवानी ने दिलाई। टीम में सचिव कीर्ति बिजलानी और कोषाध्यक्ष जया आहुजा शामिल हैं। डॉ. निवेदिता धमेजा व डॉ. ऊषा बालचंदानी ने महिलाओं को जोड़कर समाज सेवा के लिए प्रेरित करने के लिए संस्था के प्रयास की सराहना की। कहा कि महिलाएं स्वस्थ और शिक्षा ग्रहण करते हुए आत्मनिर्भर बनें इसकी भी जरूरत है। संस्था की निवर्तमान अध्यक्ष पूजा लखमानी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। निवर्तमान सचिव वर्षा बदानी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। संचालन ज्ञानी प्रद्धवानी ने किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष अमीषा रूपानी, पूजा बदलानी, हर्षा केशवानी, वर्षा लालवानी, श्वेता चांगरानी, संजना रूपानी, मधु मोटवानी, पूनम किशनानी आदि उपस्थित रहीं।