फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवविवाहिता ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के तियरी मनीराम गांव में तीन महीने पूर्व शादी कर आई नवविवाहिता की बृहस्पतिवार की सुबह आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत्यु की सूचना मिलने के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाया। तियरी मनीरामपुर गांव निवासी त्रिलोकी यादव और प्रतिक्षा यादव ने तीन माह पूर्व प्रेम-प्रसंग के बाद शादी की थी। 20 दिनों से वह बीमार चल रही थी और उसका इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने त्रिलोकी यादव के परिवार पर मारने का आरोप लगाया। गंभीरपुर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें