जल संस्थान कर्मचारी महासंघ की ओर से रविवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों व पदाधिकारियों का सम्मान संघ के कार्यालय में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव रहे। अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अवधेश नारायण चतुर्वेदी ने की। सम्मान समारोह में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार, उत्तर प्रदेश प्रदेश जल संस्थान कर्मचारी महासंघ के नवनिर्वाचित महामंत्री प्रवीण वर्मा, उपाध्यक्ष आलोक भट्टाचार्य, संयुक्त मंत्री आशीष त्रिपाठी, सदस्य कार्यकारिणी श्रीसचंद्र श्रीवास्तव, मनोज कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश साहनी के साथ साथ वंशीधर तिवारी, हरगोविंद लाल, धन्नू यादव, मणिभूषण शुक्ला, शमसुद्दीन अंसारी, शेष नारायण सिंह का सम्मान किया गया। स्वागत ओमप्रकाश शर्मा ने किया। संचालन सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने किया।