दिव्यांग क्रिकेट को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए डॉ. उत्तम ओझा को दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया डीसीसीआई के महासचिव मनोनीत किया गया है। काउंसिल का लक्ष्य भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तर्ज पर दिव्यांग क्रिकेट के लिए प्रभावी संगठनात्मक व्यवस्था विकसित करना है, ताकि खिलाड़ियों को प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के बेहतर अवसर मिल सकें। डॉ. उत्तम ओझा लंबे समय से दिव्यांगजन के सशक्तीकरण, सामाजिक समावेशन और उनके अधिकारों के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। नियुक्ति पर डॉ. उत्तम ओझा ने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया देश के कोने-कोने से प्रतिभाओं को सामने लाने, दिव्यांग खिलाड़ियों को उचित मंच प्रदान करने का काम करेगी। उनकी नियुक्ति पर काउंसिल के अध्यक्ष राजेश भारद्वाज और पूर्व मुख्य आयुक्त राजस्थान सरकार उमाकांत शर्मा जी ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी डॉक्टर संजय चौरसिया ने खुशी जताई।