फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: जिला महिला अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Thu, 27 Jan 2022 11:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को नवजात की मौत होने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल पहुंचे अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के कबीरचौरा स्थित जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को नवजात की मौत पर परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। नदेसर इलाके में रहने वाली संगीता को प्रसव के लिए परिजनों ने कबीरचौरा स्थित जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। बीते रविवार को गुड़िया ने पुत्र को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि बृहस्पतिवार को बच्चे की तबीयत खराब होने पर बच्चे को देखने के लिए न तो डॉक्टर न कोई अस्पताल के कर्मचारी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें