फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: न्यूजीलैंड के कोच काशी में देंगे रग्बी और नौकायन प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

वाराणसी। काशी में रग्बी और नौकायन दोनों खेल लोकप्रिय हैं। 11 जनवरी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के बीच रग्बी और नौकायन के विकास पर सहमति बनी है। इससे काशी में न्यूजीलैंड के रग्बी और नौकायन के कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। दोनों देशों के बीच खिलाड़ियों और कोचों का आदान-प्रदान होगा। रग्बी की राष्ट्रीय खिलाड़ी काजल, प्रियांशी सिंह, छवि और पायल यादव ने बताया कि हम लोग इस समझौते से बहुत खुश हैं अब हम लोगों को भी अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर मिलेगा। रग्बी संघ के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि रग्बी न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय खेल है। इस समझौते से रग्बी को बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश में कई जिलों में रग्बी और नौकायन खेल काशी में लोकप्रिय हो रहा है। यहां करीब 150 खिलाड़ी रग्बी खेल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें