फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रोटरी के नए सदस्यों को कराया सेवा का बोध

विज्ञापन
महमूरगंज स्थित एक होटल में रोटरी क्लब सारनाथ द्वारा आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में जानकारी देते
विज्ञापन
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 के वाराणसी रीजन की ओर से रविवार को नव सदस्य अभिप्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में वाराणसी रीजन के विभिन्न रोटरी क्लबों से जुड़े बड़ी संख्या में नव सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शुरुआत अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ओलियांका हकीम बाबालोला और मंडलाध्यक्ष पूनम गुलाटी के संदेशों के साथ हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंडलाध्यक्ष उत्तम अग्रवाल और मुख्य वक्ता संजय अग्रवाल रहे। मुख्य वक्ता संजय अग्रवाल ने कहा कि नए सदस्य रोटरी की ताकत हैं। उनकी सक्रियता से क्लब को ताकत मिलती है। आयोजक रोटरी क्लब वाराणसी,सारनाथ ने आयोजन की व्यवस्थाओं से सभी सदस्यों का स्वागत किया। वाराणसी रीजन के क्षेत्रीय प्रमुख अनिल के. जाजोदिया ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर मंडल सचिव प्रशांत नगर क्षेत्रीय सचिव आयुष्मान सुरेका उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें