वाराणसी। नवरात्र के नौवें दिन सोमवार को गुल्लाबीर बाबा मानव सेवा समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। नरिया से निकली कलश यात्रा बीएचयू स्थित गुल्लाबीर बाबा मंदिर तक गई। इस बीच दो दशक पुराना बाबा का खंडित मुखौटा हटाकर नया मुखौटा स्थापित किया गया। समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने बताया कि नरिया समेत अन्य क्षेत्रों में कलश यात्रा निकली। देर शाम पांडेय महाल स्थित दुर्गा पूजा प्रतिमा के भक्तों ने दर्शन किए। मंगलवार को भंडारा होगा। ब्यूरो