फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: रामलला के विराजमान होने से देश में हुआ नई ऊर्जा का संचार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक इतिहास की भूमि उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला के विराजमान होने से प्रदेश सहित समूचे देश में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
विज्ञापन

रोजाना नए विकास हो रहे हैं जिससे उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। बीते सात वर्षों में हुए विकास से उत्तर प्रदेश नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। उन्होंने ये बातें बतौर मुख्य अतिथि बुधवार को नमो घाट पर आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम में कहीं। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने कहा उत्तर प्रदेश असीम संभावना वाला प्रदेश है। उद्यमी उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए लालायित हैं।
मुख्य अतिथि ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अंकित पटेल व द्वारिका गुप्ता और प्रधानमंत्री सृजन रोजगार कार्यक्रम शिवशंकर मौर्य को 10-10 लाख रुपये का चेक दिया गया। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में जियुत पटेल, शिव कुमार, अशोक कुमार, सर्वेश कुमार वर्मा, गंगा राम विश्वकर्मा आदि को टूल किट दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान मतदाता दिवस की सभी को शपथ दिलाई गई। इसके पहले उन्होंने घाट पर लगाए गए विभिन्न योजनाओं के स्टॉल का अवलोकन किया। यूपी दिवस पर चित्रकला तथा विभिन्न क्षेत्रों में क्विज प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर एडीएम सिटी आलोक वर्मा, उप निदेशक कृषि एके सिंह, बीएसए डॉ. अरविंद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें