फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: भेलूपुर जोनल कार्यालय का बनेगा नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के पांचों जोनल कार्यालय में से एक भेलूपुर जोनल कार्यालय का नया भवन बनाया जाएगा। चार करोड़ रुपये की लागत से इस भवन का निर्माण स्मार्ट सिटी से कराने की योजना है। एप्रूवल के लिए शासन-प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। जल्द ही आगे की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। इसमें नगर निगम के अलावा वीडीए के भी अधिकारी और कर्मचारी बैठेंगे ताकि आम जनता की समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे हो जाए।
विज्ञापन

भूतल के बाद दोमंजिला बनने वाले भवन निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। इसमें हर प्रकार की सुविधाएं जनता को मुहैया कराई जाएगी। नीचे वाहनों की पार्किंग के लिए जगह दी जाएगी। इसके अलावा जोनल कार्यालय के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कमरे की सुविधा होगी। शासन से मिले निर्देश के क्रम में एक जोनल कार्यालय का निर्माण कराना है। शर्त है कि जो जमीन नगर निगम की होगी, उसी पर निर्माण होगा। ऐसी परिस्थिति में केवल भेलूपुर जोनल कार्यालय ऐसा है, जो नगर निगम की जमीन है। वरुणा पार जोनल कार्यालय पहले से ही बेहतर स्थिति में हैं।
स्मार्ट सिटी की ओर से नगर निगम के भेलूपुर जोनल कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए एप्रूवल का इंतजार है। एप्रूवल मिलते ही आगे की कार्यवाही शुरू होगी। जोनल कार्यालय भूतल के अलावा दो तल का होगा। इसमें जनता को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। - डॉ. डी. वासुदेवन, महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें