फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नवागत बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने ग्रहण किया पदभार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के नवागत बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन पूजन के बाद पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग की श्रेणी में जिले को प्रदेश में पहले स्थान पर बरकरार रखना ही प्राथमिकता रहेगी। अनुराग श्रीवास्तव मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं। उनकी इंटर तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई। इसके बाद प्राचीन इतिहास से स्नातक की शिक्षा ग्रहण की। साल 2022 में उन्हें फतेहपुर में एडीआईओएस के रूप में पहली तैनाती मिली। इसके बाद 2023 में प्रयागराज में सहायक उप शिक्षा निदेशक विज्ञान के तौर पर तैनात रहे। यहां के बाद उन्हें वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें