फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रसव केंद्रों पर बनेंगे न्यू बोर्न केयर कॉर्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
-कम वजन, सांस लेने में परेशानी वाले बच्चों का होगा बेहतर इलाज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जिले में शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के लिए हर चिन्हित प्रसव केंद्र पर न्यूबोर्न केयर कॉर्नर खोले जाएंगे। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर इस दिशा में बेहतर प्रदर्शन के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां कम वजन, सांस लेने में परेशानी वाले बच्चों का बेहतर इलाज होगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि प्रसव केंद्र के रूप में बने सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर वजन मापने वाली मशीन, आपातकालीन दवा व इंजेक्शन, विटामिन-के, ऑक्सीजन युक्त बेड एवं अन्य जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। डिप्टी सीएमओ (आरसीएच) डॉ. एचसी मौर्या ने बताया कि जिले में 98 उपकेंद्र स्तरीय प्रसव केंद्रों पर न्यू बोर्न केयर कॉर्नर स्थापित किए जाएंगे। यहां एक चिकित्सक व एक स्टाफ नर्स रहेंग। प्री मेच्योर पैदा होने वाले बच्चे, पैदा होने के बाद न रोने वाले, कम वजन, सांस लेने में तकलीफ वाले बच्चे हो, ऑक्सीजन की कमी सहित अन्य बीमारियों वाले बच्चों का यहां इलाज होगा। आशा कार्यकर्ता नवजात बच्चों की देखभाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें