फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू में बच्चों के लिए नई पुस्तक द परस्यूट ऑफ ऑप्टिमिज़्म का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू शिक्षा संकाय की ओर से बच्चों के लिए एक नई पुस्तक ‘द परस्यूट ऑफ ऑप्टिमिज़्म का प्रकाशन किया गया है। पुस्तक की लेखिकाएं डॉ. आंचल पांडेय, प्रो. अंजलि बाजपेयी हैं। डॉ. पांडेय ने बताया कि वर्तमान समय में, जब अधिकांश लोग मोबाइल स्क्रॉलिंग, ऑनलाइन चैटिंग और आभासी दुनिया में ज्यादा व्यस्त हो गए हैं। ऐसे दौर में यह पुस्तक बच्चों को वास्तविक जीवन में खुशी, प्रसन्नता और सकारात्मकता के विभिन्न आयामों से परिचित कराने का प्रयास करती है। पुस्तक में संक्षिप्त और प्रेरणादायक कहानियों से बच्चों को जीवन में आनंद और संतुलन बनाए रखने का संदेश दिया गया है। प्रो. बाजपेयी ने बताया कि यह पुस्तक इंस्टीट्यूट ऑफ एमिनेंस बीएचयू द्वारा शोध कार्य का परिणाम है। शोध कार्य में कुछ नए जीवन कौशलों को चिह्नित किया गया। यह पाया गया कि 91.5 प्रतिशत (अधिकांश) शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के अनुसार बच्चों में वर्तमान समय में आशावादी कौशल की कमी होने के साथ-साथ इसकी अत्यधिक आवश्यकता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें