एशियन यूथ महिला नेटबॉल चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम शानदार प्रदर्शन कर पाकिस्तान को पीछे छोड़कर पांचवें पायदान पर पहुंच गई। टीम में बनारस की बेटी दिव्या सिंह ने भी पहली बार हिस्सा लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
टीम के आकस्मिक प्रभारी डॉ. निशांत सिंह ने बताया कि 10 से 17 जून तक साउथ कोरिया में एशियन यूथ महिला नेटबॉल चैंपियनशिप खेला गया। एशिया की 11 टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। भारतीय टीम ने छह में चार मैचों में चायनीज ताइपे को 83-37 से, पाकिस्तान को 77-43 से, जापान को 68-28 और थाइलैंड को 44-40 के स्कोर से हराया। शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारतीय टीम नौवें से पांचवें स्थान पर पहुंच गई। जबकि पाकिस्तान की टीम 11वें स्थान पर है। भारतीय टीम की उपलब्धि पर भारतीय नेटबॉल संघ के महासचिव विजेंद्र सिंह टीम के आकस्मिक प्रभारी की सराहना के साथ दिव्या के उज्जवल भविष्य की कामना की।