फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: नेताजी की प्रपौत्री ने काशी से की मथुरा चलो की अपील, बोलीं- 6 दिसंबर को मनाएंगे सनातन समर्पण दिवस

Wed, 16 Nov 2022 09:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री और अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजश्री चौधरी ने बुधवार को वाराणसी में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने छह दिसंबर को मथुरा चलो की अपील की। 
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी ने कहा कि कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा की ओर प्रस्थान किया जाएगा। छह दिसंबर को सनातन समर्पण दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

विज्ञापन


बुधवार को लहरतारा में प्रेसवार्ता के दौरान राजश्री चौधरी ने कहा कि कारसेवकों को मारे जाने के प्रकरण को तीन दशक होने जा रहे हैं। उनकी आत्मा की शांति और श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पुनरुद्धार अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि छह दिसंबर को काशी के सभी मंदिरों में दोपहर में 12 बजे हनुमान चालीसा का पाठ करें।

काशी की पवित्र धरा से एक साथ निकले हनुमान चालीसा के स्वर से हम न सिर्फ कारसेवकों को श्रद्धांजली देंगे बल्कि अपने मथुरा चलो अभियान को भी मजबूती देंगे। राजश्री ने बताया कि महासभा के नेता अरुण पाठक को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का पदभार दिया गया है।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें