फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने तीन साल के बच्चे को काटा, पिता ने थाने पर दी तहरीर

Wed, 16 Nov 2022 07:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के पांडेयपुर नई बस्ती में पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने तीन साल के मासूम को काट लिया। बच्चे के पिता ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के पांडेयपुर नई बस्ती में पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने तीन साल के मासूम को काट लिया। बच्चे के पिता के अनुसार बेटे के सिर और कान को कुत्ते ने जख्मी कर दिया। बुधवार को तहरीर के आधार पर लालपुर-पांडेयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पिता सुनील मिश्रा के अनुसार मंगलवार को दिन में बेटा श्लोक मिश्रा (03) घर के बाहर दरवाजे पर खेल रहा था।

विज्ञापन


उसी समय पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने बेटे को काट लिया। कान और सिर पर कुत्ते के काटने के निशान हैं। आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चे को कुत्ते से बचाया। बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें