फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट पेपर लीक : एनएसयूआई ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। एनएसयूआई उत्तर प्रदेश पूर्वी के नेतृत्व में नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को कैंडल मार्च और मशाल जुलूस निकाला गया। यह मार्च महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से शुरू होकर भारत माता मंदिर तक निकाला गया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं ने भाग लिया। छात्रों ने हाथों में मोमबत्तियां और मशाल लेकर एनटीए को बैन करो, नीट पेपर लीक बंद करो और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ जैसे नारों के माध्यम से अपना आक्रोश व्यक्त किया। कहा कि नीट में पेपर लीक ने देश के करोड़ों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। इस मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो। कार्यक्रम में दिवंगत छात्र ऋतिक मिश्रा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। एनएसयूआई ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें