फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2024:नीट में काशी के मेधावियों ने फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट (नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट) परीक्षा का अंतिम परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। परीक्षा में काशी के मेधावियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सफलता की इबारत लिखी। चयनित अभ्यर्थियों ने जहां खुशी में जश्न मनाया, वहीं बड़ी तादाद में असफल छात्र-छात्राएं मायूस भी दिखे। कुछ मेधावियों ने अपने पहले प्रयास में ही सफलता पाई तो कुछ काे दूसरे और तीसरे प्रयास में शानदार प्रदर्शन किया। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए गत पांच मई को जिले के 38 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 25394 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 23 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। मंगलवार को रिजल्ट जारी होने की जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राओं में एनटीए की वेबसाइट पर रिजल्ट देखने की होड़ मच गई। एनटीए के जोनल को-ऑर्डिनेटर मुकेश शेलत देर रात तक कितने अभ्यर्थी नीट में सफल हुए हैं, इसका समायोजन करने में जुटे रहे। परीक्षा में 1000 से अधिक अभ्यर्थियों के सफल होने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें