चिरईगांव। चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदपुर निवासी राजकुमार सोनकर (24) सात दिन पहले घर से निकला और लौटा नहीं। युवक की मां बीद्या देवी ने चौबेपुर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। रविवार को लापता युवक का चचेरा भाई राजू सोनकर रिंग रोड से चंदौली की ओर जा रहा था। तभी बभनपुरा गंगा नदी के पुल के किनारे राजकुमार का शर्ट, जैकेट व जूता दिखाई दिया। परिजनों को आशंका है कि वह गंगा में कूद गया है। शुक्रवार को एनडीआरएफ ने गंगा में सर्च अभियान चलाया। इसके पहले चौबेपुर पुलिस खोजबीन कर चुकी है। एनडीआरएफ टीम के साथ बभनपुरा रिंग रोड पुल से लेकर पांच किलोमीटर दूर तक गंगा में देर शाम तक खोज अभियान चलाया। थाना प्रभारी चौबेपुर इंद्रेश कुमार ने बताया कि परिजनों के साथ गंगा किनारे तलाश की जा रही है। संवाद