फोटो
एनडीआरएफ जवानों ने सीखा आपदा में बचाव के तरीके
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन की ओर से सोमवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में जवानों को आपदा के समय बचाव के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
कमांडेंट जितेंद्र सिंह ने प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, हिमस्खलन, भूस्खलन जैसे हालात में बचाव के साथ ही आग से बचाव के बारे में जानकारी दी। विशेष रूप से डूबने की स्थिति में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) को उपयोगी बताते हुए सभी जवानों को इससे जुड़ी बारीकियां भी बताईं। कमांडेंट जितेंद्र सिंह ने तुर्की भूकंप के दौरान बचाव के लिए किए गए कार्यों और वहां के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम में असिस्टेंट कमांडेंट रवि सिंह, मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन, वाराणसी स्मार्ट सिटी, काशी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, एनडीआरएफ से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।