फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर : गंगा में नहाते समय डूब गए थे दोनों दोस्त, आज मिला शव

Sun, 09 Jun 2019 05:51 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शनिवार को गंगा में नहाते समय दो दोस्त डूब गए थे। इसमें से एक युवक और किशोर था, जिनका शाम तक पता नहीं चल सका था। एनडीआरएफ की टीम ने रविवार को लापता दोनों का शव गंगा से निकाला है।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के औराई कोतवाली क्षेत्र के कठारी निवासी अजय(18) अपने दोस्त अंशु यादव(17) के साथ शनिवार को भोगांव गंगा घाट पर नहाने गया था। नहाते समय दोनों नदी के बीच उभरे टीले की ओर जाने लगे। यह देखकर गंगा किनारे खड़े लोगों ने दोनों को उधर ना जाने के लिए आगाह किया, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दोनों आगे बढ़ते गए। थोड़ी देर बाद मझधार में फंस जाने के कारण दोनों डूब गए। पुलिस ने स्थानीय और विंध्याचल से बुलाए गए गोताखोरों से तलाश कराई लेकिन शाम तक उनका पता नहीं चल सका था।

एक की और हुई थी कल मौत :
अयान उर्फ मंजूर हाशमी (20) निवासी दरगाह शरीफ शाम लगभग पौने छह बजे चुनार के दरगाह शरीफ घाट पर गंगा में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। लोगों ने सूचना पुलिस और परिजनों को दी। पुलिस ने गोताखोरों से तलाश कराई। कुछ देर बाद युवक को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें