फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCC News:सर्टिफिकेट परीक्षा के लिए परेड, शस्त्र का प्रशिक्षण लेंगे एनसीसी कैडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी की 100वीं बटालियन का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को शुभारंभ हो गया। 23 जून तक चलने वाले शिविर में वाराणसी के साथ ही जौनपुर के करीब 500 कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान कैडेट्स को ए, बी और सी प्रमाणपत्र परीक्षा के लिए परेड के साथ साथ शस्त्र चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैंप कमांडेंट ले. कर्नल ईला वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य, सुरक्षा, स्वच्छता और ट्रेनिंग शिविर के मुख्य बिंदु होंगे।
विज्ञापन

सनबीम सनसिटी करसड़ा में चल रहे शिविर में कैंप कमांडेंट ने बताया कि दस दिवसीय शिविर में ड्रिल, हथियार चलाना, मानचित्र अध्ययन के साथ-साथ विशिष्टजनों के व्याख्यान होंगे। शारीरिक एवं मानसिक मजबूती के लिए प्रतियोगिताओं के दौर से भी कैडेट्स को गुजरना होगा। शिविर के दौरान देशभक्ति फिल्में भी दिखाई जाएंगी। कहा कि वर्तमान में जल संकट की समस्या बढ़ती जा रही है। इसके प्रति सजग रहने की जरूरत है। जल संकट दूर करने के लिए एनसीसी कैडेट्स को आगे आना होगा। प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल राकेश रोशन ने कहा हमारा जागरूक रहना हमारे सुरक्षा की गारंटी होगी। यह कार्य सब के सहयोग से ही संभव होगा। कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट उषा बालचंदानी, सारनाथ सिंह, मयंक सिंह, चीफ ऑफिसर एलबी सिंह, थर्ड ऑफिसर राजकुमार जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें