फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सांस्कृतिक कार्यक्रम से एनसीसी कैडेट ने जीत लिया दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू परिसर स्थित 7 यूपी एनसीसी की नेवल यूनिट परिसर में आयोजित कैंप फायर में एनसीसी कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिल जीत लिया। बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली के भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि समाज में एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाने का एनसीसी एक सशक्त माध्यम है। एनसीसी बटालियन पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मनोज तिवारी के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल और सनबीम स्कूल ग्रुप समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक ने समय-समय पर कैडेटों की ओर से किए जाने वाले साहसिक, सामाजिक कार्यों की सराहना की। अतिथियों ने प्रयागराज से वाराणसी तक नौकायन करने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। मेजर जनरल विक्रम कुमार, ब्रिगेडियर कुलविंदर सिंह सहित एनसीसी के अधिकारियों की मौजूदगी में कैडेटों ने एनसीसी गान के साथ ही देशभक्ति गायन, नृत्य की प्रस्तुति की, जिस पर दर्शकों ने ताली बजाकर सभी का उत्साह बढ़ाया। अतिथियों का स्वागत 7 यूपी नेवल के यूनिट के कमांडर राहुल मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें