वाराणसी। केदारघाट घाट स्थित श्रीविद्यामठ में 11 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक शारदीय नवरात्र उत्सव होगा। यह आयोजन ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सान्निध्य में किया जाएगा। उत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी का विशेष पूजन होगा। गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने और उनके प्राणों की रक्षा के लिए नवचंडी पाठ भी किया जाएगा। यह पाठ वैदिक आचार्य संपन्न करेंगे। शंकराचार्य के सान्निध्य में श्रीविद्या साधना शिविर और नित्य सायं प्रवचन भी आयोजित होंगे। मीडिया प्रभारी संजय पाण्डेय ने बताया कि प्रातः 7:30 बजे से श्रीविद्या अध्ययन होगा। इसके बाद प्रस्थानत्रयी का पाठ और श्रीविष्णु पूजन किया जाएगा। संवाद