यूपी वॉलीबॉल संघ ने यूथ नेशनल वॉलीबॉल के लिए यूपी की महिला और पुरुष टीम का कोच नियुक्त कर दिया है। वाराणसी वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि बरेका में कार्यरत नवीन राय को यूपी की पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यूपी की महिला टीम का कोच सिगरा स्टेडियम में वॉलीबॉल कोच पूजा यादव को बनाया गया है। सहायक कोच गाजीपुर के शेरपुर कला निवासी प्रियेश राय को बनाया है। राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता 15 से 20 फरवरी तक भुवनेश्वर में खेली जाएगी।