वाराणसी। आगामी 25 जनवरी को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने सोमवार को विकास भवन में बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे महोत्सव के रूप में मनाया जाए। इसके लिए विभिन्न जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार की थीम माई इंडिया माई वोट (सिटीजन एट द हर्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी) है। इसमें अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए स्कूल/काॅलेजों में ऑनलाइन/ऑफलाइन गेम्स, स्लोगन, राइटिंग, निबंध, लेखन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, स्किट्स प्रतियोगिता हुई। जगतपुर पीजी काॅलेज के 10 छात्र/छात्राओं की ओर से सामूहिक नृत्य नमो घाट पर होगा। मतदाता जागरूकता नृत्य की प्रस्तुति कस्तूरबा बालिका इंटर कॉलेज अर्दलीबाजार की ओर से होगा। रंगोली कार्यक्रम भी आयोजित होगें। फेस टैटू कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता होंगी। वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन आई-कान व ट्रान्सजेण्डर को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सभी विभाग के अधिकारी शामिल रहे। ब्यूरो