उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार और राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सम्मान समारोह 5 सितंबर को सनातन धर्म इंटर कॉलेज वाराणसी में होगा। इससे प्रदेश के लगभग 400 शिक्षकों हिस्सा लेंगे। बैठक में सम्मान समारोह की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श कर अंतिम रूप प्रदान किया गया। इस निर्णय से पुरस्कृत शिक्षक वेलफेयर सोसायटी की प्रांतीय कार्यकारिणी को भी अवगत कराया गया। माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग के सदस्य डॉ हरेन्द्र कुमार राय ने कहा कि प्रदेश के पुरस्कृत शिक्षकों का वाराणसी में सम्मान समारोह आयोजित किया जाना हमारे लिए गौरव की बात है। विशिष्ट अतिथि और मुख्य अतिथि के रूप में माध्यमिक और बेसिक के शिक्षा मंत्री और वित्त मंत्री को आमंत्रित करने पर भी विचार हुआ और आम सहमति भी बनी। बैठक में गाजीपुर के जिला अध्यक्ष मुन्नी लाल पांडेय, उपाध्यक्ष सूर्यदेव राय, जौनपुर के अखिलेश चंद्र मिश्र, सोनभद्र के ओमप्रकाश त्रिपाठी व उमाशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।