श्यामा हैंडबॉल एकेडमी की ओर से लोहता में 15 दिवसीय हैंडबॉल शिविर लगाया गया। रविवार को हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के उपाध्यक्ष मुकुल यादव ने खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वाराणसी में ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी ताकि यहां के खिलाड़ी बड़े मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूपी हैंडबॉल संघ के कार्यकारी सचिव अमित पांडेय ने वाराणसी में प्रादेशिक और राष्ट्रीय मुकाबले कराने की बात कही। उन्होंने वाराणसी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता अलॉट करने की बात कही। इस दौरान मुकुल यादव ने खिलाड़ियों के नियमित प्रशिक्षण सत्र, अभ्यास की गुणवत्ता, तकनीकी प्रशिक्षण, फिटनेस, खेल सुविधाओं की जानकारी ली। संचालन कोच सूर्यभान, धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सिंह ने की। मौके पर पूनम यादव, बीरबल मौर्य, अमित पांडेय मौजूद रहे।