वाराणसी में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के टोडरपुर गांव में रविवार को सरकारी नलकूप के पास एक राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। इसकी सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि मोर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इधर, राष्ट्रीय पक्षी की मौत की सूचना लोगों ने पुलिस और वन विभाग को दी। जानकारी होने पर गांव मे पहुंची वन विभाग की टीम मृत मोर को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।