नारायण और प्रशांत के बीच शनिवार को ग्रामीण जूडो प्रतियोगिता के अंडर 50 किलो भार वर्ग में हुए मुकाबले में नारायण जीत हासिल की। उन्होंने प्रतियोगिता के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हाॅल परमानंदपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में खेल के तीसरे मिनट में ही नारायण ने मैच जीत लिया। इसी भार वर्ग में संतोष ने राघव को, सुनील ने आशुतोष को, रोहित ने राहुल को और प्रदीप ने राजेश को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता पांच भार वर्ग में हो रही है। इसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के जूडो खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म दिया जा रहा है।