नमामि गंगे ने कोविड नियमों का पालन कर स्वच्छता की जगाई अलख
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना वही... कही भूले तो नहीं।जी हां, यह बात आप सभी पुनः स्मरण कर लें।समय रहते चेत जाएं ताकि पहले जैसा दृश्य देखने को ना मिले। कोरोना के नए वेरिएंट के सक्रिय होते ही इससे बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा। शनिवार को नमामि गंगे के तत्वावधान में दशाश्वमेध घाट पर कोविड नियमों का पालन करते हुए संस्था के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया। सभी ने चेहरे पर मास्क लगाकर गंगा तलहटी की सफाई की। सदस्यों ने दशाश्वमेध घाट से शीतला घाट तक गंगा निर्मलीकरण के लिए जागरूक किया। श्रमदान कर भारी मात्रा में कूड़े-कचड़े बाहर निकालें।साथ ही आमजन से आग्रह किया कि कोरोना के नए वैरिएंट से डरने की नहीं अपितु सावधान रहने की आवश्यकता है।महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि ने कहा कि मास्क जैसे छोटी प्रयासों से यदि बड़ा खतरा टल जाए तो हमे त्वरित स्वीकार करना चाहिए। सभी को पिछली घटनाओं से सिख लेते हुए विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिससे समय रहते संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।हमे स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। आयोजन में विशेष रूप से महानगर सहसंयोजक शिवम अग्रहरि, महानगर सहसंयोजक रामप्रकाश जायसवाल, रश्मि साहू, जय विश्वकर्मा, भावना गुप्ता, रेनू जायसवाल, रेनू आचार्य, आकाश शाह सहित सुपरवाईजर कामेश्वर सेठ ने स्वच्छताकर्मियों संग सहयोग किया।