फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagar Nigam:पार्कों में शौचालय भी बनेंगे, सैर करने वालों को होगी सहूलियत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पार्कों में शौचालय भी बनाए जाएंगे। इससे सैर करने वालों को सहूलियत होगी। पिछले दिनों नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने शहीद उद्यान का निरीक्षण करने के दौरान यह आदेश दिया था।
विज्ञापन


नगर निगम उद्यान विभाग को इसका सर्वे करने के लिए कहा गया है। जहां आवश्यकता ज्यादा होगी, वहां शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। पार्कों को साफ सुथरा रखने के लिए ऐसा निर्णय लिया गया है। साथ ही पार्कों में तैनात मालियों की प्रतिदिन उपस्थिति जांची जाएगी। पार्कों से संबंधित उपकरणों को रखने के लिए स्टोर रूम बनाया जाएगा। उद्यान अधीक्षक केएस पांडेय ने बताया कि शौचालय का निर्माण होने से मालियों के साथ सैर करने वालों को सहूलियत होगी। अभी शहीद उद्यान में शौचालय के लिए कहा गया है। इसके अलावा अन्य पार्कों में भी इस प्रकार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें