गुड फ्राइडे पर अवकाश के दिन शुक्रवार को नगर निगम और जलकल के सभी टैक्स कलेक्शन सेंटर खुले रहे। गृहकर मद में 50.10 लाख रुपये जमा हुए। जलकल में सीवर कर और जलकर मद में 60.04 लाख रुपये जमा हुए। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया कि सरचार्ज में छूट 31 मार्च तक दी जा रही है। इस दौरान जलकर और सीवर कर जमा करने पर छूट का लाभ मिलेगा। इसके बाद ब्याज देना होगा। इसी प्रकार गृहकर एक अप्रैल को जमा करने वालों को 12 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज देना होगा।