फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 650वीं जयंती पर लुधियाना से काशी पहुंचेगी नगर कीर्तन यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में लुधियाना से शुरू हुई विशाल नगर कीर्तन यात्रा बृहस्पतिवार की शाम काशी में प्रवेश करेगी। यह यात्रा कई राज्यों का भ्रमण करते हुए यहां पहुंच रही है। गुरुद्वारा गुरुबाग के मुख्य ग्रंथी रंजीत सिंह ने बताया कि सद्गुरु रविदास वेलफेयर सोसाइटी की अगुवाई में यह यात्रा पुलिस लाइंस, लुधियाना से रवाना हुई थी। बृहस्पतिवार को यात्रा मोहनसराय बाइपास पहुंचेगी। इसके बाद मुढ़ैला चौराहा और रथयात्रा मार्ग से होते हुए गुरुद्वारा गुरुबाग पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु गुरु की पावन सवारी का स्वागत करेंगे। रात्रि में यहां विशेष सबद-कीर्तन होगा और संगत के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था रहेगी। शुक्रवार की सुबह सात बजे नगर कीर्तन यात्रा गुरुबाग से आगे के लिए प्रस्थान करेगी। यह यात्रा कमच्छा, भेलूपुर, रवींद्रपुरी कॉलोनी और लंका चौराहा होते हुए संत रविदास की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर पहुंचेगी, जहां इसका विधिवत समापन होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें