फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ई-लॉटरी से किसानों को बांटी गई सरसों की मिनी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड काशी विद्यापीठ में सोमवार को बहुउद्देशीय सेवा शिविर लगाया गया। इसमें ई-लॉटरी के माध्यम से चयनित किसानों को सरसों मिनीकिट बांटी गई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुद्धू राम, रविशंकर, मोती और राजेंद्र सहित कई किसानों को मिनी किट अपने हाथों से दी। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं। सरकार किसानों को उन्नत कृषि तकनीक और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करा रही है। मंत्री ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धतियों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। यह वितरण सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ। यह अभियान 17 अक्तूबर तक चलेगा। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें