वाराणसी में पीएम मोदी का जन्मदिन हर्ष के साथ मनाया गया। मुस्लिम महिला फाउंडेशन एवं विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में "विश्व विजेता मोदी" कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ढोल की थाप पर सोहर गीत गाया गया और लड्ड़ू भी बांटा गया। मुस्लिम महिलाओं ने दीप जलाकर अल्लाह से मोदी के लम्बी उम्र एवं कामयाबी की दुआ मांगी।
पीएम के 74 वें जन्मदिवस पर वाराणसी में कई आयोजन हुए । मुस्लिम महिलाओं ने पीएम के जन्मदिन पर दीप जलाए आरती उतारी और अपने सांसद की लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन
मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि ये मोदी के कार्यो और नीतियों से प्रभावित हैं। 70 साल की बिटुना देवी ने तो झोली भर के आशीर्वाद दिया, क्योंकि इसी बार पीएम ने 70 साल के बुजुर्गों को बीमारी में सारा खर्च सरकार द्वारा वहन करने की नीति बनाई है।
मुस्लिम महिला फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाज़नीन अंसारी ने कहा कि विश्व विजेता नरेन्द्र मोदी किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। चारो ओर मुसीबतों से घिरी हुई मुस्लिम महिलाएं धार्मिक कट्टरपंथियों की गुलाम बन चुकी थीं, उन्हें सम्मान से जीने बोलने और काम करने का कोई हक नहीं था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने कहा मोदी ने मुस्लिम महिलाओं की जिंदगी बचाने के लिए अपने जीवन को दांव पर लगा दिया। आज मोदी का डंका पूरी दुनियां में बज रहा है हम इनके हमेशा शुक्रगुजार रहेंगे।