फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जीत पर सुभाष भवन में जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार के दोबारा जीत हासिल करने के बाद मुस्लिम महिलाओं ने राहत की सांस ली है। भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर विशाल भारत संस्थान व मुस्लिम महिला फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से लमही स्थित सुभाष भवन में जश्न मनाया। मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक से उन्हें मुक्त कराने को लेकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार के तस्वीर की आरती उतारी। कार्यक्रम में आजाद हिंद बटालियन की सेनापति दक्षिता भारतवंशी ने ड्रम बजाकर जीत का ऐलान किया। वहीं, इली भारतवंशी ने शंख बजाकर योगी की दोबारा जीत की घोषणा की। इस अवसर पर महिलाओं ने दीप जलाकर, लड्डू बांटे और नेताजी के मंदिर में पुष्प वर्षा की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नाजनीन अंसारी, डॉ. राजीव श्रीवास्तव, मो. अजहरुद्दीन, नजमा परवीन, नगीना बेगम, नजमा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें