फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व शांति के लिए मुस्लिम देश अपनाएं रामराज्य : जगद्गुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
पातालपुरी मठ में चल रहे श्रीराम कथा के अंतिम दिन जगद्गुरु बालकदेवाचार्य ने कहा कि मुस्लिम देश विश्व शांति के लिए रामराज्य अपनाएं। रामराज्य एक आदर्श राज्य की अवधारणा है और दुनिया को इसकी जरूरत है। वह शुक्रवार को पातालपुरी मठ में रामराज्य का वर्णन कर रहे थे। जगदगुरु ने मुस्लिम देशों से अपील करते हुए कहा कि युद्ध और संघर्ष का रास्ता छोड़कर रामराज्य के रास्ते को अपनाएं। बिना शांति स्थापित हुए धर्म का राज्य स्थापित नहीं हो सकता। राम ही धर्म हैं और धर्म ही राम। श्रीरामकथा के अंतिम दिन जगद्गुरु बालकदेवाचार्य ने रावण वध के बाद भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने का प्रसंग सुनाया। इस दौरान जगद्गुरु ने सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। पूर्व मंत्री नीलकंठ तिवारी, उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव, शिक्षक संघ के अजीत सिंह टीका, नाजनीन अंसारी, शहाबुद्दीन तिवारी सम्मानित किए गए। रामपंथ के पंथाचार्य डॉ. राजीव श्रीगुरुजी, जगदीश्वर दास, भईया लाल जायसवाल, वीरेंद्र राय, सत्यम राय, कमलेश तिवारी, पूनम श्रीवास्तव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें