फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: घाट संध्या में फ्यूजन, लोक नृत्य और संगीत पर थिरके संगीत रसिक

विज्ञापन
सुबह ए बनारस मंच पर नृत्य की प्रस्तुति देती कलाकार संवाद - फोटो : भूपेंद्र कुमार सिंह।
विज्ञापन
अस्सी घाट पर चल रही घाट संध्या के वार्षिक उत्सव में कलाकारों ने फ्यूजन बैंड, लोक नृत्य और कथक के ताल पर संगीत प्रेमियों को जमकर थिरकाया। सोमवार शाम अस्सी घाट पर नियमित सांध्यकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम घाट संध्या का आयोजन जिला प्रशासन के अभिनव संकल्प एवं सुबह-ए-बनारस आनंद कानन के तत्वावधान में हुआ। बांसुरी पर डॉ. शनिश ज्ञावली, तबला पर डॉ. संदीप केवले, ऑक्टोपैड पर डॉ. नवीन चंद्र बादल, गिटार पर गौरव सिंह और सितार पर डॉ. आनंद कुमार मिश्रा ने संगत की। कृतिका, ईशा, सिनिंधा, राजश्री, ट्विंकल, ज्योति और इक्षिता ने पारंपरिक लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी। इसके अलावा कजरी में ननद-भाभी की नोंक-झोंक एवं राधा-कृष्ण की फूलों की होली से समापन किया। कोलकाता की युवा कलाकार प्रज्ञा दास ने कथक नृत्य की प्रस्तुत दी। रवि प्रकाश गौतम का गायन हुआ। संचालन सीमा केसरी ने किया। इस दौरान अभय श्रीवास्तव, डॉ. टीएम महापात्रा, डॉ. नागेश शांडिल्य, सरोजिनी महापात्रा, दीपाली श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें