फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीवासियों ध्यान दें: स्मार्ट काशी एप पर अब सीधे जिम्मेदार तक पहुंचेगी शिकायत, तत्काल होगा समस्या का समाधान

Tue, 09 Apr 2024 07:40 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

नगर निगम की ओर से संचालित किए जा रहे स्मार्ट काशी एप पर अब सीधे जिम्मेदार तक शिकायत पहुंचेगी। जिससे समय पर समस्या का समाधान हो सकेगा। पहले यह शिकायतें एक जगह से होकर संबंधित तक जाती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के स्मार्ट काशी एप को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। इसमें सभी विभागों के फील्ड कर्मचारियों के नाम और नंबर एड किए जा रहे हैं। इससे कोई भी शिकायत तत्काल संबंधित जिम्मेदार के पास पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


इसमें कई कॉलम हैं जैसे-24*7 हेल्पलाइन, कंप्लेंट, लाइसेंस, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, स्क्रैप, एयर पॉल्यूशन कंप्लेंट इत्यादि। पहले यह शिकायतें एक जगह से होकर संबंधित तक जाती थी। अब यह सीधे जिम्मेदार कर्मचारी के पास भेजी जाएंगी। 

इससे शिकायतों के निस्तारण में काफी आसानी होगी। इस पर समस्या से जुड़ी फोटो भी अपलोड की जा सकती है। नगर निगम के पीआरओ संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आने वाले दिनों में इसे और अपग्रेड किया जाएगा। 
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि इस एप का संचालन नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। एप से कई समस्याओं का समाधान बेहतर ढंग से हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें