वाराणसी के नगर आयुक्त और विकास प्राधिकरण के वीसी के तबादले की खबर आ रही है। जानकारी है कि नगर आयुक्त शिपू गिरी विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनाए गए हैं। आईएएस अक्षत वर्मा वाराणसी के नए नगर आयुक्त बनाए गए हैं। आईएएस पुलकित गर्ग को वाराणसी विकास प्राधिकरण का वाइस चेयरमैन बनाया गया है।