नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सोमवार को भरत मिलाप मार्ग एवं आयोजन परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान मार्ग की साफ-सफाई, चूने व कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और फॉगिंग कराने की जिम्मेदारी प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी। भीड़ नियंत्रण के लिए मुख्य मार्ग और परिसर में मजबूत बैरिकेडिंग और सीमेंटेड चबूतरों की रंगाई-पुताई व टूटी इंटरलॉकिंग की मरम्मत के निर्देश मुख्य अभियंता सिविल को दिए गए। पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने के लिए अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया। श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पेयजल टैंकर और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने को कहा।