फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा घाटों की सफाई के लिए नगर आयुक्त ने दी हिदायत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा घाटों की सफाई के लिए नगर आयुक्त ने दी हिदायत
विज्ञापन

डाला छठ और देव दीपावली के मद्देनजर नगर आयुक्त ने अस्सी से नमो घाट का किया निरीक्षण
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आगामी डाला छठ और देव दीपावली की तैयारियों के मद्देनजर शुक्रवार को नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने गंगा घाटों का निरीक्षण किया। गंगा घाटों में सिल्ट की सफाई और सीवर की समस्या को दूर करने की हिदायत दी। अस्सी घाट से नमो घाट तक का निरीक्षण कर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता को घाटों की मिट्टी की सफाई का नियमित पर्यवेक्षण करने की जिम्मेदारी दी। कहा कि आवश्यकतानुसार संसाधन उपलब्ध कराएं ताकि घाटों की मिट्टी तत्काल साफ हो सके। जोनल अधिकारी भेलूपुर को निर्देश दिया कि प्रतिदिन घाटों पर जाकर कार्यो की प्रगति से अवगत कराएं। संबंधित ठेकेदारों को खराब लाइटें ठीक करा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराएं। सीवर जाम होने पर महाप्रबंधक जलकल को सफाई के निर्देश दिए। घाटों पर छूट्टा पशुओं को पकड़ने और अतिक्रमण हटाने कहा। इसके पूर्व नगर आयुक्त ने कल सामनेघाट से हटाए अतिक्रमण स्थलों का निरीक्षण भी किया। राजस्व विभाग और प्रवर्तन दल से कहा कि छुड़ाए स्थानों पर पुनः अतिक्रमण न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें