फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अस्सी घाट पर मल्टीलेवल पार्किंग से खत्म होगी जाम की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्सी घाट पर बन रहे मल्टीलेवल पार्किंग और फूड प्लाजा का रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण किया। मल्टीलेवल पार्किंग बनने यहां जाम की समस्या का समाधान होगा। वहीं, फूड प्लाजा के बनने से अस्सी की सुबह का आनंद लेने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को बनारसी खान-पान का एक नया और आधुनिक अनुभव मिलेगा। अस्सी घाट और भदैनी क्षेत्र में यातायात को सुचारू बनाने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से 9.84 करोड़ रुपये की लागत से मैकेनाइज्ड मल्टीलेवल कार पार्किंग और 2.14 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फूड प्लाजा का निर्माण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने इसके अलावा पुष्कर कुंड, रवींद्रपुरी तथा भेलूपुर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर काम में तेजी लाने और अगले एक महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अस्सी से पुष्कर कुंड जाने वाले मार्ग पर इंटरलॉकिंग रोड की मरम्मत, नाली निर्माण और डामर सड़क के किनारों के सुंदरीकरण के निर्देश दिए। गलियों के चौड़ीकरण और मार्ग में आने वाले अवैध अतिक्रमणों को हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें