गाजीपुर जेल में है भीम सिंह
मुख्तार अंसारी बांदा जेल में है। भीम सिंह को गैंगस्टर मामले में सजा मिल चुकी है। वह गाजीपुर जेल में है। राकेश न्यायिक जमानत पर बाहर है।
मुख्तार की सजा से लड़ाई और मजबूत हुई
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि मुख्तार को सजा मिलने के बाद लड़ाई और मजबूत हुई है। हत्या में नामजद राकेश न्यायिक और भीम सिंह को भी उनके अंजाम तक पहुंचाएंगे। इसके लिए अदालत में प्रभावी पैरवी की जाएगी। साक्ष्यों के साथ आरोपियों को सजा दिलाने का प्रयास करेंगे। न्यायिक व्यवस्था में अटूट विश्वास है। मुख्तार की सजा के बाद यह और मजबूत हुई है।
पिता के हत्यारे अंजाम तक पहुंचेंगे, तभी मिलेगा सुकून
दिवंगत अवधेश राय की बेटी अविशांतिका उर्फ हनी का कहना है कि अभी दो आरोपियों को सजा मिलनी बाकी है। मामले की प्रभावी पैरवी की जाएगी। सभी आरोपियों को सजा मिलने के बाद जीवन में सुकून मिलेगा।
ये था मामला
कोयले के कारोबार और सरकारी ठेके में अवधेश राय के बढ़ते दखल से नाराज मुख्तार और उसके लोगों ने तीन अगस्त 1991 को हमला बोला था। घर के मुख्य द्वार पर ही गोली मारकर अवधेश की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई और घटना के चश्मदीद अजय राय ने चेतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें माफिया मुख्तार अंसारी के साथ ही भीम सिंह व राकेश न्यायिक को भी नामजद किया गया था। मामले में नामजद पूर्व विधायक अब्दुल कलाम व कमलेश सिंह की मौत हो चुकी है।