अरबपति मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी मंगलवार की शाम को बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन के बाद वह अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
बाबा विश्वनाथ धाम की भव्यता देखकर अनंत बेहद प्रसन्न नजर आए और कॉरिडोर की सराहना भी की। अनंत अंबानी मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
बाबा का दर्शन पूजन करने के बाद अनंत अंबानी ने कहा कि बाबा विश्वनाथ के दर्शन करके मैं धन्य हो गया। श्री काशी विश्वनाथ का आशीर्वाद हमारे परिवार पर बरसता रहे। बता दें कि हाल ही में अनंत अंबानी की सगाई वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ धूमधाम से हुई थी।